{"_id":"5cec3218bdec220726687e2d","slug":"1558983241450-bhadohi-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 पेटी शराब बरामद, चार आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
50 पेटी शराब बरामद, चार आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। चौरी पुलिस और स्वाट टीम की ओर से रविवार की शाम भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब और आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पकड़ी गई शराब पर एमपी निर्मित होने का लेबल लगा है, जबकि चारो आरोपी बिहार के बक्सर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को चौरी थाने में आयोजित प्रेंस कान्फ्रेंस में पुलिस उपाधीक्षक यादवेंद्र कुमार यादव ने पत्रकारों को दी।
पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर टाटा सूमो और टाटा मैजिक से 50 पेटी शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ा था। शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी, इसको लेकर तमाम बातें की जा रही थीं। सोमवार को इसका खुलासा करते हुए सीओ यादवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 50 पेटी में कुल 2400 शीशी अवैध शराब बरामद की गई है और शीशियों पर एमपी निर्मित लेबल लगा है। टीम को सूचना मिली की दो वाहनों पर अवैध शराब ले जाया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने चौरी बाजार में चेकिंग आरंभ कर दिया और दोनों वाहन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बताया कि शराब बिहार के बक्सर जिले ले जाई जा रही थी और पकड़े गए चारों आरोपी भी बिहार के ही हैं। बताया कि टाटा मैजिक का अभी रजिट्रेशन भी नहीं हो पाया है यह वाहन बिलकुल नया है, लेकिन इस वाहन में जिस तरह से शराब रखने के लिए एक अलग जगह बनाई गई थी, यह पुलिस के लिए चौंकाने वाली बात थी। अगर इस वाहन की गंभीरता के साथ तलाशी नहीं ली गई होती तो शराब पकड़ में नहीं आई होती। सीओ ने बताया कि पकड़े गए मुन्नू राजभर, भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, राकेश यादव और विशाल केसरी के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है।