फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शादी का झांसा देकर किशोरी का शोषण

शादी का झांसा देकर किशोरी का शोषण

Fri, 07 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी का शोषण

विज्ञापन
चौरी। शादी का झांसा देकर तीन साल किशोरी का शारीरिक शोषण करने वाले जौनपुर के एक युवक के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो, एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जौनपुर के बरसठी थानाक्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पाल की चौरी के एक गांव में रिश्तेदारी थी। आते-जाते पड़ोस के एक किशोरी को वह प्यार करने लगा। शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पूर्व जब किशोरी ने शादी का प्रस्ताव दिया तो वह मुकर गया। किशोरी ने अपने पिता को आपबीती बताई। शुक्रवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। सीओ रामकरन ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed