{"_id":"5bf6f325bdec2241b5202cbb","slug":"151542910757-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज बाजार में बुधवार रात बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बनौली निवासी सिद्धार्थ (22) पुत्र स्व. ओम प्रकाश दुबे बुधवार को रात करीब आठ बजे साइकिल से महराजगंज बाजार जा रहा था। हाईवे के दक्षिणी लेन पर बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार भोर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गत वर्ष जून में उसकी शादी हुई थी। सिद्धार्थ दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता की मौत 2006 में हो गई थी। इससे सिद्धार्थ और उसके बड़े भाई देवेश पर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गई थी। सिद्धार्थ की मौत से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।