फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पति ने पत्नी व पड़ोसी के खिलाफ थाने में दी तहरीर

पति ने पत्नी व पड़ोसी के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Sat, 28 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी व पड़ोसी के खिलाफ थाने में दी तहरीर
गोपीगंज। थानाक्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को हुईं मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गिराई गांव निवासी लल्लन सरोज शुक्रवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी की पिटाई करने लगे। यह देख उनका पड़ोसी बीचबचाव करने पहुंच गया। इसी बीच पत्नी ने पड़ोसी युवक के साथ मिलकर अपने पति को मारपीट कर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और पड़ोसी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। दूसरी तरफ गोपीगंज थानाक्षेत्र के कारीगांव में दीवार के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव निवासी शिव कुमारी देवी की शिकायत पर दूसरे पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गोपीगंज थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमेरं सतीश कुमार पांडेय (25) घायल हो गए। उन्हें गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिजनों में थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed