फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने उड़ाए हजारो के सामान

फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने उड़ाए हजारो के सामान

Sun, 22 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने उड़ाए हजारो के सामान
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर बीडा कालोनी में चोरों ने बंद पड़े एक फ्लैट का ताला तोड़कर हजारों रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। फ्लैट में केवल एक वृद्धा रहती थीं, जो दो दिन पूर्व चौरी थाना क्षेत्र के रोटहां अपने किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थीं। शनिवार को दोपहर बाद जब वे लौंटी तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने मुख्य द्वार को छोड़ अंदर सभी कमरों के ताले तोड़ कर खंगाल डाले थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई थी।
विज्ञापन

अब्दुल कलाम आजाद के विधवा एचआईजी-13 में रहती हैं। दो दिन पूर्व वे फ्लैट में ताला लगाकर किसी मैय्यत में रोटहां चली गई थीं। वहां से शनिवार को अपराह्न दो बजे लौटीं। फ्लैट के अंदर पहुंचीं तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। इसकी सूचना पड़ोस वालों ने तत्काल पुलिस को दी जिस पर शहर कोतवाल नितिन तिवारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पर घंटो उन्होंनोे छानबीन की। वृद्धा फौरन नहीं चोरी गए सामान का आंकड़ा नहीं दे सकीं, लेकिन इतना जरूर कहा कि नगदी, गहने, कीमती बर्तन समेत कुल 75 हजार रुपयों का सामान चोरों के हाथ लगा है। उधर चोरी की घटना से कालोनीवासियों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने कहा कि कालोनी के फ्लैटों पर जैसे चोरों की पैनी नजर रहती है। फ्लैट में ताला लगाकर जैसे ही कोई कहीं जाता है चोर अपना काम कर जाते हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed