फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पेड़ से लटक कर दी जान

पेड़ से लटक कर दी जान

Sat, 17 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटक कर दी जान
कोतवाली अंतर्गत ग्राम फत्तूपुर में गुरुवार की रात 25 वर्षीय राजगीर ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक पत्नी के चलते घर वालों को छोड़ कर अलग रह रहा था। कैलाश के तीन वर्ष का एक बेटा भी है। लेकिन अब उसकी मौत से बेटे के सर से बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैलाश मजदूरी करता है। उसका घर सड़क से कुछ मीटर की दूरी पर है। उसका विवाह 4 वर्ष पूर्व मिर्जापुर जनपद के मुजहरा ग्राम में हुआ था। कुछ दिनों तक तो वह अपने परिवार वालों के साथ रहा। इसके बाद से पत्नी अलग रहने के लिए कहने लगी। अंतत: वह घर छोड़ कर सड़क किनारे एक कोठरी में रहने लगा। घर के समीप ही जामुन का एक पेड़ है जिससे उसने फंदा लगाकर जान दी। पास-पड़ोस के लोगों ने सुबह शव देख कर पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। उसके घर वालों ने साफ किया है कि उसकी अक्सर पत्नी से लड़ाई होती थी। पत्नी से तंग आकर उसने जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed