फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अनियंत्रित बाइक खाईं में पलटी,युवक की मौत

अनियंत्रित बाइक खाईं में पलटी,युवक की मौत

Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक खाईं में पलटी,युवक की मौत
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेरासपुर गांव में मंगलवार की देर रात अनियंत्रित बाइक के खाईं में पलट जाने से पड़ोसी जनपद प्रयागराज के 21 वर्षीय गोलू निषाद की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर-ओलापुर गांव निवासी जगदीश निषाद के पुत्र रवि कुमार की बारात बेरासपुर निवासी कैलाश निषाद के घर आई थी। द्वारचार और भोजन के बाद कुछ बाराती घर जाने लगे। उसी बीच गोलू, भोलू और डांसर नामक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकल पड़े। बताते हैं कि बाइक सवार बेरासपुर बंधे पर जैसे ही पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। घायलों ने घटना की जानकारी बारात में शामिल लोगों को फोन से दी। बारात में आए कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां गोलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर हालत चिंताजनक देखते हुए अन्यत्र ले जाने की सलाह दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद बुधवार को भोर में दुल्हन की विदाई कराकर लोग घर लौट गए। कुछ बाराती शव को साथ लेकर जाने पर अड़े रहे। मृतक गोलू के बारे में बताया जा रहा था कि माता-पिता की मौत के बाद दो छोटी बहनों की जिम्मेदारी उसी पर थी। बहनों की शादी न होने और उनके जीविकोपार्जन को लेकर लोग गमजदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed