{"_id":"5c7d73f9bdec2214130e5012","slug":"141551725561-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के धक्के से साइकिल सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के धक्के से साइकिल सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ के पास राजमार्ग पर हुये सड़क हादसे में साइकिल सवार दीपक कुमार (20) पुत्र श्याम सरोज निवासी सागररायपुर घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया।
बताते हैं कि वह साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था, उसी बीच तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मिी उसे एंबुलेंस से सीएचसी लाए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों के नहीं रहने से आटो चालकों की लापरवाही दुर्घटनाओं को बढ़ावा देती रहीं। जबकि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सेमराधनाथ, सीतामढ़ी समेत अन्य गंगा घाटों, शिवालयों की ओर श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से स्थिति अत्यंत नाजुक बनी रही।
विज्ञापन