{"_id":"5bae7dbf867a557f195f4b28","slug":"141538162111-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज/औराई। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया। औराई के इटवां और गोपीगंज के माधोपुर, थानीपुर गांवों में दुर्घटनाएं हुईं। माधोपुर और थानीपुर में नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया-बुझाया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के थानीपुर और माधोपुर में अलग अलग हुए सड़क हादसे में महिला और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पहली घटना गोपीगंज ज्ञानपुर मार्ग पर थानीपुर गांव में हुई। जहां ऑटो पर बैठी महिला सुनीता देवी (30) सड़क पर गिर पड़ी। उसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला कोइरौना थानाक्षेत्र के इनारगांव सोनपुर की निवासी बताई जा रही है। वह ज्ञानपुर में दो बेटे और तीन बेटियों के साथ रहती थी। घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे में जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना जीटी रोड पर माधोपुर के पास हुई। जहां बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई, वही उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर माधोसिंह निवासी इकराम का पुत्र यजीम (22) और मुस्तफा का पुत्र तौकिर रजा छोटू (20) बुलेट से गोपीगंज की ओर आ रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। माधोपुर के पास ओवरटेक करते समय किसी चार पहिया वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अजीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद एंबुलेंस और पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने जाम लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। औराई संवाददाता के अनुसार, बृहस्पतिवार को देर शाम इटवां गांव के समीप मवेशी से टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक एक टॉवर कंपनी में नौकरी करता था। औराई के चकजोधी गांव निवासी स्व. हिंछलाल का बड़ा लड़का अजय शंकर (40) वाराणसी में एक मोबाइल कंपनी के टॉवर में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को दोपहर में औराई निवासी आशीष विश्वकर्मा (24) जो टावर कंपनी में मैकेनिक है, को बाइक पर बैठाकर लिवा गया। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे कि इटवां गांव के समीप हाईवे पर एक छुट्टा मवेशी से बाइक टकरा गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले दोनों को बीएचयू लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने अजय शंकर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां इंद्रावती देवी बारीगांव की कोटेदार हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन