फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेन हादसे में वृद्ध की जान गई

ट्रेन हादसे में वृद्ध की जान गई

Tue, 06 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसे में वृद्ध की जान गई
भदोही। वाराणसी-लखनऊ वाया जंघई रेल रूट पर सोमवार को भदोही नगर के अहमदगंज रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने वृद्ध की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि सुबह नीलांचल एक्सप्रेस से हादसा हुआ। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर लोगों ने बताया कि सुबह नई दिल्ली की ओर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस भदोही स्टेशन की ओर बढ़ रही थी कि बड़ी बाग मैदान और रेलवे फाटक के बीच में सुबह 8.30 बजे लगभग 55 से 60 वर्षीय का दिख रहे वृद्ध चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि वृद्ध को थोड़ी देर पहले वहां देखा गया था लोगों ने संभावना जताई कि वह शौच के लिए रेलवे पटरियों के आस पास आया था। जानकारी होने पर जीआरपी चौकी प्रभारी आरके सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed