{"_id":"59a861d44f1c1b51738b4996","slug":"141504207316-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से उबकर महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से उबकर महिला ने की आत्महत्या
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज (भदोही)।
अमवां माफी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को भोर में ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने जान दे दी। सुबह शौच के लिए निकले लोगों की नजर पड़ी तो अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान फोटो देवी (40) पत्नी भूपेश यादव के रूप में हुई। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन, देर तक पुलिस के न पहुंचने पर परिवार के लोग उसे लेकर घर चले गए।
बताते हैं कि मृतका लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसका खमरिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को उसके मायकेवाले आए थे। उसका इलाज कराने के लिए इलाहाबाद ले जाना चाहते थे लेकिन वह मायके नहीं गई। परिवारवालों के अनुसार, बीमारी के चलते जीवन से ऊब चुकी थी। इसे लेकर अक्सर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बृहस्पतिवार को भोर में वह घर से शौच के लिए निकली और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव को देखकर ग्रामीण पहुंच गए। सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर परिवारवाले शव को अंतिम संस्कार के लिए उठा ले गए। मृतका को दो लड़के और एक लड़की है। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है।