फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पत्नी से मिलने की जिद पर कुएं में लटका युवक

पत्नी से मिलने की जिद पर कुएं में लटका युवक

Fri, 28 Dec 2018 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से मिलने की जिद पर कुएं में लटका युवक
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी पत्नी से मिलने की जिद पर कुएं में लटक गया। यह ड्रामा घंटों तक चलता रहा। आठ घंटे के ड्रामे के बाद वह कुएं में कूद गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस समेत परिवार और गांव वाले हलाकान होते रहे।
विज्ञापन

बारीपुर गांव निवासी रिंकू सिंह गत दिनों अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया था। शुक्रवार को पत्नी के घर में होने के शक में वह उससे मिलने के लिए परिजनों से जिद करने लगा। काफी समझाने के बावजूद वह पत्नी के घर में ही होने की जिद पर अड़ा रहा। परेशान परिजन जब उसे घर में घुसकर देखने को कहा तो वह भड़क गया। वह घर के पास स्थित कुएं में दीवार के सहारे लटक गया। पत्नी से न मिलवाने पर कुंए में कूदने की धमकी देने लगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाख समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। आठ घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद वह कुएं में कूद गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला । कोइरौना थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि उसे सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपने मायके नागपुर में है। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि वह मानसिक रूप से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed