{"_id":"59f77b894f1c1bda538b9ed6","slug":"131509391241-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ निकाल ले गए 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीशा तोड़ निकाल ले गए 70 हजार
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
भदोही। कार में कीमती सामान छोड़कर हटना अब खतरे से खाली नहीं है। सोमवार को बाइक सवार दिनदहाड़े सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर 70 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। पास ही एक दूकान में गए कार स्वामी जब लौटा तो उसके होश उड़ गए। डायल 100 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी छानबीन में जुट गई थी।
जमुनीपुर बाईपास मार्ग निवासी कालीन निर्यातक अमीन अहमद ने सोमवार दोपहर 1.40 बजे यूनियन बैंक की शाखा से 70 हजार रुपये निकाले। रुपयों वाला बैग पिछली सीट पर रखकर घर लौटते मर्यादपट्टी में गाड़ी सड़क किनारे लगाकर एक दूकान में चले गए। कुछ ही मिनट में लौटे तो देखा कि कार के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है और रुपयों से भरा बैग गायब है। उन्होंने पहले डायल 100 को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद, तहरीर मिलने के बाद कस्बा पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक से दो युवक आए और देखते-देखते कार का शीशा तोड़ा और अंदर से बैग उठाकर फरार हो गए। उधर, घटना की खबर नगर में जंगल में आग की तरह फैल गई। व्यापारियों का कहना है कि बैंकों से रुपये लाना ले जाना खतरे से खाली नहीं रह गया है। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक पांडेय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।