फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वाहन के साथ पकड़ा गया मवेशी चोर

वाहन के साथ पकड़ा गया मवेशी चोर

Sat, 22 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
वाहन के साथ पकड़ा गया मवेशी चोर
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास वाहन के साथ एक मवेशी चोर को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। उससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी से मवेशी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहने वाले अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी मिल सकती है। गत एक महीने से गोपीगंज, ऊंज और कोइरौना थानाक्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर के सामने बंधे मवेशियों के चोरी होने की घटनाएं बढ़ गईं थीं। थानों में शिकायत आने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी थी। गुरुवार की रात गश्त के दौरान लालानगर टोल प्लाजा के समीप खड़े एक मालवाहक पर लोगों की नजर पड़ी। पुलिस को देखकर वाहन पर सवार दर्जन भर लोग भागने लगे। मामले को संदिग्ध समझ पुलिस ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। वाहन पर ईंट पत्थर के टुकड़ों के साथ हमला करने के लिए कई सामान मिले। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस प्रकरण में कई जिलों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed