{"_id":"5c9fb2c3bdec22142773b8da","slug":"121553969859-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाया लाखों का जेवरात,हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाया लाखों का जेवरात,हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के दानूपट्टी गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते एक मकान में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ा दिए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर टूटी तीन अटैचियां खेत में पाई गईं। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर सामान की बरामदगी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मौके का निरीक्षण कर लिखा पढ़ी में जुटी रही। परिवार में छाई शादी की खुशी फीकी पड़ गई।
गांव निवासी जुल्फेकार अहमद ने बताया कि दो माह बाद उनके पुत्र की शादी थी, जिसकी तैयारी में परिवार वाले लगे थे और घर में राजगीर और कुछ मजदूरों को लगाकर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा था। शुक्रवार की रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चोर छत के सहारे घर में घुस गए। शादी में प्रयुक्त होने वाले एवं घर की अन्य महिलाओं के कीमती जेवरात, कपड़े आदि सामान को तीन अटैची भर कर कमरे में रखा था। उसी कमरे को निशाना बनाते हुए सामान से भरी अटैचियों पर हाथ साफ कर दिया। बताया कि चोरों के हाथ गले का हार, मांगटीका, कान की बाली, सिकड़ी, अंगूठी, पायल समेत दो लाख से अधिक कीमत के जेवरात लगे हैं। सुबह कमरे में बिखरे सामान को देख परिजन अचंभित होकर इधर-उधर देखने लगे। तब तक आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट कर सामानों की खोजबीन भी शुरू कर दी गई। जहां मकान से कुछ दूर स्थित एक खेत में तीन अटैची टूटी हालत में पाई गईं, लेकिन सामान नहीं थे। दूसरी ओर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस चुनाव में व्यस्त है। वह बैनर-पोस्टर उतरवाने के साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च, चुनाव में खलल डालने वालों को पाबंद करने, लाइसेंसी असलहों को जमा कराने में इतना समय जाया हो जा रहा है कि इसका लाभ उठाकर चोरों ने तीन कोतवाली, छह थानों और आठ चौकी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।