फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क हादसे में एक तीन महिला समेत 11 घायल

सड़क हादसे में एक तीन महिला समेत 11 घायल

Wed, 27 Feb 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक तीन महिला समेत 11 घायल

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर और क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों कों सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को गोपीगंज से सवारी लेकर एक ऑटो औराई की तरफ जा रहा था। क्षेत्र के गोपपुर स्थित राजमार्ग के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। सवारियों की चीख-पुकार सुन लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। विंध्याचल निवासी सत्यम दुबे (21), मिर्जापुर के कछवा निवासी अमरनाथ (45), झगडू (70), कोइरौना नगर निवासी समा (50) पत्नी मुस्तफा, लालानगर निवासी निशा (40) पत्नी आलम घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां अमरनाथ की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं छतमी गांव के पास राजमार्ग पर सोमवार देर रात बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से पिता- पुुत्र घायल हो गए। क्षेत्र के धनीपुर निवासी विनय कुमार तिवारी (24) अपने पिता लवकुश तिवारी (55) को लेकर कहीं बारात में गए हुए थे। देर रात वापसी के दौरान छतमी के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए। उन्हें गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं थाना क्षेत्र के डोमनपुर के पास सोमवार रात कार और पिकअप की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सोमवार की रात मिर्जापुर से गोपीगंज की ओर आ रही एक कार डोमनपुर में पिकअप से टकरा गई। जिसमें लवकुश जायसवाल (35), सुरियावां निवासी राज विजय गुप्ता (40) चहरपुर निवासी प्रवीण सिंह (35) और वाराणसी के पिड़रा निवासी रिंकी मोदनवाल घायल हो गईं। चारों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां रिंकी की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed