फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दुकानदार और युवकों के बीच मारपीट

दुकानदार और युवकों के बीच मारपीट

Fri, 07 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार और युवकों के बीच मारपीट

विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप एक चाट के ठेले पर फुल्की और चाट खाने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। चाट खाने के बाद युवकों ने ठेला पलटकर दुकानदार की पिटाई कर दी। इसके बाद दुकानदार के पक्ष में ग्रामीण उतर गए और जमकर मारपीट हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जोगिनका गांव के कुछ युवक बृहस्पतिवार की रात रेलवे स्टेशन गए थे। स्टेशन के पास भगवतपुर निवासी करन उर्फ जीतू बिंद की चाट की दुकान पर चाट और फुलकी खाई। चाट खाने के बाद पैसे के लेन-देन में विवाद बढ़ गया। चाट खाने वाले युवक ठेला पलटकर दुकानदार की पिटाई करने लगे। यह देख गांव के लोग दुकानदार के पक्ष में उतर गए। ग्रामीण पुलिस को सूचना देकर पिटाई कर रहे युवकों पर टूट पड़े। गांव वालों का गुस्सा देख मारपीट कर रहे युवक भाग खड़े हुए, लेकिन उनमें से एक युवक पुलिस के हाथ लग गया। मौके पर पकड़े गये युवक राहुल को पुलिस थाने ले गई। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार बृहस्पतिवार की देर शाम पड़ाव स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के दौरान हुआ विवाद तूल पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed