फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अबूझ हाल में जला साइकिल मिस्त्री

अबूझ हाल में जला साइकिल मिस्त्री

Wed, 07 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अबूझ हाल में जला साइकिल मिस्त्री
लालानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव में मंगलवार को साइकिल मिस्त्री अबूझ हाल में ज्वलनशील पदार्थ से झुलस गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर किया गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उस पर तेजाब फेंका। जबकि चर्चा यह भी है कि कबाड़ की सफाई के दौरान आग लगने से वह झुलस गया।
विज्ञापन

काइरौना के ओझापुर गांव निवासी शिवकुमार गौतम (36) पुत्र राजेंद्र प्रसाद गांव के करीब साइकिल मरम्मत का काम करता है। मंगलवार को सुबह अचानक उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसने आरोप लगाया कि कुछ युवक उसकी दुकान पर आए। उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पीड़ित युवक के अनुसार एक सप्ताह पूर्व गांव का एक युवक उसकी दुकान पर आया था और साइकिल में हवा भरने के लिए पंप मांगा। उसने पंप देने से इंकार कर दिया। जिस पर वह मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर पंचर बनाते समय उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। कई स्थानों पर दबिश दी गई। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर दूसरी बात कही जा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि वह दुकान की साफ-सफाई कर रहा था। वह कबाड़ को जला रहा था कि किसी ज्वलनशील पदार्थ से वह जल गया। कोइरौना पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रकरण में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed