{"_id":"5b158f7e4f1c1ba36e8b6419","slug":"121528139646-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच टन गेहूं पकड़ाया, जुर्माने के बाद छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच टन गेहूं पकड़ाया, जुर्माने के बाद छोड़ा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के कठौता मोड़ पर रविवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने बिना कागजात के ट्रैक्टर पर पांच टन से अधिक गेहूं लेकर जा रहे चालक को रोक लिया। प्रशासनिक पड़ताल के बाद जुर्माना लगाकर उसे छोड़ा गया।
रविवार की रात में गोपीगंज पुलिस कठौता के पास गश्त कर रही थी कि इलाहाबाद की तरफ से 55 क्विंटल गेहूं लेकर ट्रैक्टर यूपी 66, एम 1234 आ रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर जब पूछताछ की तो चालक गुलाब पुत्र माधोराम निवासी धर्मपुर भदोही ने बताया कि यह बीज निगम वाराणसी से लिया गया गेहूं है। अनाज का कागजात न दिखा पाने पर पुलिस भ्रमित हो गई। पुलिस ने इसे कालाबाजारी का अनाज मानते हुए उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर को सूचना दिया। मौके पर आए पूर्ति विभाग और मंडी समिति के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो पाया कि वह गेहूं कालाबाजारी का नहीं है, लेकिन कुछ कागजात न होने पर मंडी समिति ने 26 हजार जुुर्माना लगाया। एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार ने कहा कि उक्त युवक कहीं से गेहूं खरीदकर घर ले जा रहा था। कागजात न होने पर उस पर जुुर्माने की कार्रवाई की गई।