{"_id":"5a9d90794f1c1bef7b8bac7e","slug":"121520275577-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर का शव मिला, हत्या की आशंका
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर बाईपास मार्ग के किनारे सोमवार को तड़के 16 वर्षीय किशोर का खून से लतफथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों की सूचना पर भदोही सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नगर के रामसहायपुर निवासी मो. बेलाल मंसूरी पुत्र हबीबुल्लाह के रूप में हुई है। किशोर के सीने पर तमंचे से गोली लगने का निशान है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव वहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है। सोमवार को भोर में कुछ लोगों ने सड़क किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। खबर नगर में फैलते ही वहां लोग जमा हो गए। कोतवाली पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। सीओ ने भी मौके पर जाकर जानकारी ली हालांकि कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस को शव की शिनाख्त कराने में खास मुश्किल नहीं हुई वहां मौजूद लोगों ने शव की पहचान रामसहायपुर के हबीबुल्लाह के पुत्र मो.बेलाल के रूप में की। वहां पहुंचे मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रविवार की शाम से ही घर पर नहीं है। घर वाले काफी परेशान भी थे। देर रात तक लोग उसे ढूंढते रहे। उधर पुलिस ने बताया कि किशोर के सीने पर तमंचे की गोली के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वास्तविकता के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि मामले को कई नजरिए से देखा जा रहा है। जो भी दोषी हैं, वे शीघ्र पकड़े जाएंगे और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि किशोर का किसी लड़की से प्रेम प्रपंच था। छह माह पूर्व उसने नुकीली वस्तु से अपने हाथ पर किसी लड़की का नाम लिख लिया था। तब भी दो पक्षों में तनातनी हुई थी, जिसके बाद मामले को आपसी सूझ-बूझ से हल कर लिया गया था। घटना पूरे दिन नगर में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन