{"_id":"5bbbad85867a5528534e9968","slug":"11539026309-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से महिला की मौत, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से महिला की मौत, जाम
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज(ज्ञानपुर)। औराई कोतवाली क्षेत्र के सरदार ढाबे के पास जीटी रोड पर सोमवार को सुबह 11 बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला इलाके के तितराही की निवासी थी, जो अब मिर्जापुर में रहती थी। पुलिस ने घायल बाप- बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक होने पर बेटे को वाराणसी रेफर किया गया। वहीं दूसरी ओर नाराज ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
औराई के तितराहीं निवासी शमसुुद्दीन उर्फ लोटे वर्तमान समय में मिर्जापुर में परिवार के साथ रहता है। सोमवार को पटखौली में एक रिश्तेदारी में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह पत्नी शाहजहां (35) और बेटे हाफिज (05) को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। जैसे ही सरदार ढाबे के पास पहुंचा, उसी दौरान इलाहाबाद की तरफ से आ रही सफारी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे शाहजहां बेगम की मौके पर मौत हो गई जबकि शमसुुद्दीन और हाफिज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी औराई सुनील दत्त दूबे मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायल शमसुुद्दीन और उसके बेटे को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां हाफिज की हालत चिंताजनक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। नाराज परिवार वाले और ग्रामीणों ने जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे और तहसीलदार औराई ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया तब जाम समाप्त हुआ। कोतवाली प्रभारी ने परिवार को कुछ आर्थिक मदद दी। पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने भी मौके पर पहुंचकर समझाया। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।