फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेन के सामनेकूदकर युवक ने दी जान संशोधित

ट्रेन के सामनेकूदकर युवक ने दी जान संशोधित

Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामनेकूदकर युवक ने दी जान संशोधित
ऊंज। क्षेत्र के कुरमैचा लदऊपुर गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। वह दो-चार दिन पूर्व सूरत से कमाकर लौटा था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बताते हैं कि घर में किसी विवाद के चलते उसने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर अतरौरा हाल्ट के समीप बृहस्पतिवार की रात ट्रेन के सामने कूदकर लदऊपुर कुरमैचा निवासी कल्लू बिंद (26) पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद बिंद ने जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि कल्लू सूरत में रहकर नौकरी करता था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। घर पर किसी बात को लेकर हुए विवाद से वह व्यथित हो गया था। इसके बाद ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। नागरिक पुलिस का मामला होने के नाते पुलिस ने शव को पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के हंडिया थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed