फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छेदी हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

छेदी हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
छेदी हत्याकांड: पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में तीन दिन पूर्व हुए वृद्ध छेदी सिंह हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में आरोपी गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छेदी सिंह पिछले कई साल से उसके परिवार का सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। इसलिए मौका पाकर हत्या कर दी।

पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को पंचायत भवन पर सो रहे छेदी सिंह की हत्या हो गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। घटना का खुलासा करने के लिए क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और गोपीगंज थाने की पुलिस को लगाया गया था। पुलिस ने सोमवार को भोर में किशुनदेवपुर हनुमान मंदिर से आरोपी शीतला प्रसाद बिंद पुत्र झग्गा बिंद को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सनी चारपाई की पाटी बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने कहा कि गत कई साल से उसके परिवार के साथ छेदी सिंह दुर्व्यवहार कर रहे थे। उसकी मां और उसे मारते-पीटते थे। साथ ही राशन की दूकान से अनाज भी नहीं देते थे। 30 अगस्त की रात सुर्ती लेने के बहाने छेदी सिंह के पास गया लेकिन वह जाग रहा था। 31 अगस्त को मौका पाकर चारपाई की पाटी से पीटकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक स्वाट टीम अजय सिंह, सचिन कुमार झा, एसओ गोपीगंज सुनील दत्त दूबे, ओम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, सिकंदर कुमार आदि रहे। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed