फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक  के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के बौरीबोझ चौर गांव में मंगलवार की रात में विवाहित युवती की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मृतका के पिता भूल्लू बिंद की तहरीर पर गांव के युवक कल्लू बिंद के खिलाफ केस दर्ज हुआ। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मुंह से झाग निकलने से जहर से मौत की आशंका है। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

चौर गांव निवासी युवती की मौत को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। गांव के युवक कल्लू का युवती के घर आना जाना था। इसलिए उस पर भी परिवार के लोग शंका कर रहे हैं। फिलहाल शरीर पर चोट के निशान न मिलने से जहर से मौत की आशंका है। ऐसे में सवाल है जहर मृतका ने खाया कि उसे खिलाया गया। फिलहाल कई बिंदुओं में पुलिस कॉल डिटेल को लेकर भी गंभीर है। क्योंकि रात में किसके फोन पर मृतका घर से बाहर निकली थी। इससे भी कुछ सुराग मिलने की उम्मी द है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है। कई बिंदुओं पर तफ्तीश चल रहा है, पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed