{"_id":"5c0abb93bdec22419130282c","slug":"111544207251-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने आठ किसानों का पुआल जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने आठ किसानों का पुआल जलाया
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के नरथुआ ताल में अराजकतत्वों की मनमानी सातवें दिन भी जारी रही। पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। एक सप्ताह से हर रोज हो रही घटना के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने किसान आशिक अली के ढाई बीघे, पंचम शर्मा के दो बीघे, बसंतू के एक बीघे, बच्चन के एक बीघे, लोरिक के एक बीघे, दशरथ यादव के डेढ़ बीघे, पताली के पांच बिस्वा और प्रेम बिंद के तीन बिस्वा के पुआल को आग के हवाले कर दिया। अराजकतत्वों की कारगुजारी के मद्देनजर कोतवाल सुनील दत्त दूबे ने हमराहियों के साथ देर रात तक गश्त करते रहे लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।