{"_id":"5a9c485a4f1c1bdd0b8b6f5a","slug":"111520191578-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभुषण की दूकान में सेंध लगाकर चोरी (दो खबरें)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आभुषण की दूकान में सेंध लगाकर चोरी (दो खबरें)
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के कटरा बाजार स्थित सराफा की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लगभग 3.20 लाख के चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए पहले दीवार में सेंध लगाई, खिड़की के छड़ काटे, लोहे के दरवाजे काटे और अंत में आलमारी और उसकी तिजोरी काट कर वहां रखे आठ किलो चांदी लेकर चंपत हो गए। सुबह पड़ोसी से चोरी की सूचना मिलते ही सराफा व्यवसायी के होश उड़ गए। सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। मर्यादपट्टी के नीरज बरनवाल की कटरा बाजार में नीरज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। होली के चलते शुक्रवार और शनिवार को दुकान बंद थी। रविवार को सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने नीरज को सूचित किया कि उसके दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगी है तो वह तत्काल दुकान पहुंचा। यहां उसने देखा कि चोरों ने दीवार के बाद लोहे की खिड़की, लोहे का दरवाजा व लोहे की आलमारी और उसकी तिजोरी को बड़े सफाई से काटे हैं। आलमारी की तिजारी भी खुली थी जिसमे आभूषण नहीं थे। बकौल नीरज चोरों के हांथ 3.20 लाख के आभूषण लगे हैं। सूचना पाकर सीओ भी कोतवाली पुलिस लेकर मौके पहुंच गए थे। उन्होंने एक एक दीवार, खिड़की, दरवाजे की जांच की। अगल बगल के दूकानदारों से पूछताछ करने के साथ वहां दूसरे दूकानदारों के लगे सीसी कैमरे के फुटेज भी देखे। सीओ ने कहा कि जिस प्रकार से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि चोरों को दूकान के भौगौलिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी थी। बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। भरोसा दिलाया कि शीघ्र मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन