फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मैटीरियल बदलवाएं नहीं हो होगी एफआईआर

मैटीरियल बदलवाएं नहीं हो होगी एफआईआर

Fri, 13 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मैटीरियल बदलवाएं नहीं हो होगी एफआईआर
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

नगर की अति महत्वपूर्ण पुरानी तहसील रोड के निर्माण कार्य में धांधली उजागर होने के बाद ठेकेदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जांच में बालू की जगह राबिस और इंटरलॉकिंग की घटिया ईंटों के इस्तेमाल पर जिलाधिकारी ने शीघ्र मैटीरियल बदलने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मानक का ध्यान नहीं रखा गया तो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

नगर से पुरानी बाजार को जाने वाली पुरानी तहसील रोड पर 80 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस कार्य को तीन ठेकेदार करवा रहे हैं। सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने एसडीएम सुनील कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राकेश कुमार से जांच कराई। जांच के दौरान इंटरलॉकिंग की ईंटें घटिया पाई गईं और ईंटों के नीचे बालू की जगह राबिस डाली गई मिली। जांच में एक ठेकेदार का काम संतोषजनक पाया गया लेकिन शेष दो ठेकेदारों के मैटीरियल की गुणवत्ता बेहद खराब मिली। इस पर जिलाधिकारी ने फौरी तौर पर काम रोकने के साथ ही मैटीरियल के इस्तेमाल में पूरी तरह मानक का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईंटें बदलकर लगाएं और बालू का इस्तेमाल किया जाए। अन्यथा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed