फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime

बाहुबली विधायक और एमएलसी पर कई मुकदमें दर्ज - संशोधित

Wed, 11 Nov 2020 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime
बाहुबली विधायक और एमएलसी पर कई मुकदमें दर्ज
विज्ञापन

लालानगर। ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ मंगलवार को गोपीगंज पुलिस ने आईटी और जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना में कई तथ्य सामने आने पर पुलिस ने धाराएं बढ़ा दीं। विवेचना पूर्ण होने पर अब पुलिस चार्जशीट को कोर्ट भेजने की तैयारी में है। पुलिस के मुताबिक विवेचना में विधायक के करीब छह से सात करीबियों की संलिप्तता भी सामने आई है।

धनापुर निवासी कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर दो माह पूर्व विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ जमीन हड़पने, धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में विधायक आगरा जेल में बंद है जबकि एमएलसी जमानत पर है। विष्णु मिश्रा अब भी फरार चल रहे हैं। विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुकआउट भी जारी किया है। विवेचना अधिकारी कृष्णानंद राय ने बताया कि विवेचना के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं। जिससे विधायक की बहू समेत छह से सात करीबी फंस सकते हैं। एक व्यक्ति का ही दो स्थानों पर निर्वाचन कार्ड का होना, विधायक पुत्र की ओर से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, कृष्ण मोहन तिवारी का पैन कार्ड इस्तेमाल करना, किसी के पर्सनल ईमेल का गलत तरीके से इस्तेमाल करना पाया गया है। इसमें विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र की संलिप्तता मिली है। जिससे दोनों के खिलाफ मंगलवार को 419, 420, 467, 468, 471 समेत 66 डी आईटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि विवेचना पूर्ण हो चुकी है,। जल्द ही उसे कोर्ट में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed