फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime

दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Sun, 25 Aug 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
सुरियावां। ज्ञानपुर-कलिंजरा रोड तिराहा के समीप स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने शुक्रवार की रात लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। घटना को लेकर शनिवार की सुबह से आसपास के लोगों में अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर सामान की बरामदगी और चोरों पर शिकंजा कसने का भरोसा दिलाया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तिराहे के पास अशोक जायसवाल बबलू पुत्र अवध नारायण जायसवाल परचून और जनरल स्टोर्स की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात में भी दुकान को बंद कर कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे थे। उसके बाद पीछे वाले कमरे में परिवार सहित सोने चले गए। अर्धरात्रि के बाद चोरों ने मौका देख छत पर चढ़ दुकान की पटिया को उखाड़ दिया और अंदर घुसकर 80 हजार बड़ी नोट की गड्डी, 30 हजार से अधिक के सिक्के, सोने का हार, मंगल सूत्र, कंगन, 5 अंगूठी, चेन, झुमका, बाली, मांगटीका आदि कीमती सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरी गए सामानों की कीमत 10 लाख से अधिक बताई गई है। नाराजगी जताते हुए लोगों ने कहा कि इसके पूर्व भी चोरों ने धावा बोला था। मामले से पुलिस को अवगत कराने के बाद भी न चोरों पर शिकंजा कसा जा सका और चोरी गए सामानों की बरामदगी ही कराई जा सकी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरों तक पुलिस के हाथ पहुंचेंगे और सामान बरामद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed