{"_id":"5d4f14338ebc3e6ce86430a3","slug":"crime-bhadohi-news-vns477764718","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर ने जूनियर को पीटा, धरने पर बैठे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर ने जूनियर को पीटा, धरने पर बैठे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में शनिवार को सीनियर छात्रों की पिटाई से नाराज जूनियर छात्र धरने पर बैठ गए। 20 से अधिक छात्रों के धरने पर बैठते ही विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पहले तो छात्रों को डराने का प्रयास हुआ, लेकिन छात्र नहीं माने तो प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी गई। एसडीएम ज्ञानपुर के समझाने पर दोपहर 12 बजे धरना समाप्त हुआ। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से सीनियर (इंटरमीडिएट) के छात्र हाईस्कूल के छात्रों के साथ बेवजह मारपीट कर रहे थे। इसकी शिकायत संबंधित शिक्षकों से की गई, लेकिन उन छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने वाले छात्रों से शनिवार को मारपीट की गई। सीनियर छात्रों की मनमानी से परेशान जूनियर छात्र नवोदय विद्यालय के मुख्य गेट के पास सुबह आठ बजे धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में छात्रों के धरने पर बैठने से नवोदय विद्यालय प्रशासन परेशान हो गया। शुरुआत में छात्रों को पुलिस और कार्रवाई के नाम से डराया गया, लेकिन इसके बावजूद वह अडिग रहे। धरना दे रहे जूनियर छात्र केवल सीनियर छात्रों से माफी मांगने पर अड़े थे। जबकि विद्यालय प्रशासन ऐसा भी नहीं करा पा रहा था। खबर मिलने पर ज्ञानपुर एसडीएम कविता मीणा मौके पर पहुंचीं। एसडीएम के समझाने पर करीब चार घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। प्रकरण की जांच के लिए एसडीएम ने विद्यालय के शिक्षकों की टीम गठित कर दी। प्रधानाचार्य साहब सिंह ने कहा कि कुछ सीनियर छात्रों ने जूनियर के साथ मारपीट की, जिससे वे नाराज होकर धरने पर बैठ गए। एसडीएम के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई है। जिन सीनियर छात्रों ने मारपीट कर पठन-पाठन प्रभावित किया उन पर कार्रवाई की जाएगी।