फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Created human chain to create traffic awareness

Bhadohi News: मानव श्रृंखला बनाकर यातायात के प्रति किया जागरूक

Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Created human chain to create traffic awareness
भदोही। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स-रेंजर्स व रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यातायात जागरूकता सप्ताह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। आखिरी दिन मानव शृंखला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को पालन करने की शपथ दिलाई। कहा कि वाहन चलाते समय हर छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से पालन करना चाहिए। प्राचार्य ने अधिक से अधिक लोगों, परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों आदि को सड़क सुरक्षा नियमों, इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराने का आह्वान किया। डॉ. माया ने कहा कि आज के दौर में बढ़ते बच्चे इस बात को बेहतर समझ सकते हैं और दुर्घटनाएं रोकने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। संयोजक डॉ. भावना सिंह, रोवर्स प्रभारी डॉ. अनीश कुमार मिश्र, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी एवं डॉ. रुस्तम अली, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed