{"_id":"57e43a8c4f1c1be17da8231f","slug":"created-a-stir-bomb-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की अफवाह से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की अफवाह से मचा हड़कंप
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर में वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर स्थित एक बिल्डिंग की छत पर बम होने की अफवाह से बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया और लोगों की सांस अटक गई। आनन-फानन में पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली करा ली। बम डिस्पोजल दस्ते ने छानबीन की तो फाइबर के डिब्बे में बिजली के तार और कंडक्टर से बनाए गए सर्किट मिले। इसमें कुछ पुरानी बैटरियां लगाई गई थीं, लेकिन विस्फोटक नहीं था। पुलिस ने इसे किसी की शरारत बताया है। उधर, भवन के आसपास भारी भीड़ जमा हो जाने से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
गोपीगंज नगर में पेट्रोल पंप के समीप कैलाश इंपायर नामक तीन इमारत है। इसमें भूतल पर बैंक ऑफ इंडिया का कार्यालय है। प्रथम तल खाली है, जबकि दूसरे तल पर पी-मार्ट प्रतिष्ठान है।
बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के आसपास भवन के मालिक रोहित मिश्रा टहलते हुए छत पहुंचे तो पानी की टंकी के बगल में संदिग्ध वस्तु दिखी। उन्होंने दूकान संचालकों से उसके बारे में पूछा, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दे सका। तब उन्होंने इसकी जानकारी गोपीगंज थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी बिल्डिंग को खाली करा दिया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने संदिग्ध वस्तु देखने के बाद बनारस से बम डिस्पोजल दस्ते को बुलवाया। पुलिस ने बिल्डिंग कब्जे में ले ली। अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था।
गौरतलब है कि शाम करीब चार बजे पांच सदस्यीय बम डिस्पोजल टीम पहुंची और संदिग्ध वस्तु का निरीक्षण किया तो मोटे कागज और फाइबर के डिब्बे में बिजली के तार और कंडक्टर से बनाए गए सर्किट मिले। इसमें कुछ पुरानी बैटरियों का उपयोग किया गया था। कुछ बटन भी लगाए गए थे। लेकिन, विस्फोटक नहीं था।