फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Counting votes should be made by 26 April: Deputy District Election Officer

26 अप्रैल तक बनवा लें मतगणना पासः उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Fri, 23 Apr 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Counting votes should be made by 26 April: Deputy District Election Officer
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग मतगणना स्थल पर होने वाली तैयारी को अभी से मूर्त रूप देने में जुट गया है। मतगणना स्थलों पर दो-दो जनरेटर संग प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। अभिकर्ताओं को 26 अप्रैल तक मतगणना पास बनवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। सभी छह मतगणना स्थल पर दो-दो जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। जिससे एक जनरेटर खराब होने पर तत्काल दूसरा चलाया जा सके। जहां जनरेटर रखे जाएंगे वहां पर पुलिस की सुरक्षा रहेगी। मतगणना कक्ष हाल में प्रकाश व्यवस्था के लिए हर मेज पर एक टयूबलाइट और एक बल्ब लगाए जाएंगे। इमरजेंसी के लिए पेट्रोमैक्स की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाएगी। मध्य के रास्ते में तीन बल्ब की आवश्यकता होगी। मतगणना कक्ष के अंदर जाने वाले रास्ते पर एक फोकस लाइट और अन्य दो कोनों पर दो फोकस लाइट संग चार फोकस लाइटों की व्यवस्था रहेगी। यदि मतगणना एक से अधिक कक्षों में की जा रही है तो प्रत्येक कक्ष में एक-एक पेट्रोमैक्स/इमरजेंसी लाइट जलते हुए रखे जाएंगे। ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी का यह दायित्व है कि मतगणना को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराएं। सुरक्षा बल के जवान गणना हाल के बाहर पंडाल में रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना अंदर जाने की अनुमति नही होगी। मतगणना केंद्र के 200 मीटर की परिधि में केवल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केंद्र के अंदर उम्मीदवार और अभिकर्ता जिनको फोटोयुक्त पास जारी होंगे वहीं जा सकेंगे। बाहरी किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति न दी जाएगी। मतगणना स्थल से निर्वाचन परिणामों को सीधे आयोग की वेबसाइट पर अपडेट करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed