फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cough syrup missing from government hospitals, patients upset

सरकारी अस्पतालों से खांसी का सीरप गायब, मरीज परेशान

Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cough syrup missing from government hospitals, patients upset
करीब एक सप्ताह से मौसम में काफी ज्यादा बदलाव आया है। एक या दो दिन के अंतराल पर हो रही बारिश के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों में खांसी की सीरप ही नहीं है। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवा लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में कई दवाओं का अभाव है। इन अस्पतालों कफ सीरप नहीं है। मौसम में नमी और ठंडक बढ़ने के बाद सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें बच्चों के साथ ही हर उम्र के लोग ग्रसित हैं। जिला अस्पताल में ऐसे रोगी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रहे हैं। उनकी जांच भी हो रही है, लेकिन खांसी का सीरप बाहर से खरीदना पड़ रहा है। पिछले कई माह से जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएसी में कफ सीरप की सप्लाई ही नहीं हुई है। जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों के कफ सीरप समेत कई दवाएं नहीं है। जिससे बाहर की दवा लिख दे रहे हैं। पैसे के अभाव में बाहर से दवाएं लेना मुश्किल हो रहा है। सीमा का भी कुछ इसी प्रकार जवाब था। उन्होंने बताया कि बिटिया को कई दिन से खांसी आ रही थी। अस्पताल पहुंची तो जांच हुई। सीरप नहीं मिली। इस संबंध में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया है कि मांग की गई है, जल्द ही दवा की आपूर्ति होने की उम्मीद है। इसके बाद जरूरतमंद मरीजों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed