फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cotton mill destroyed in Bhadohi Loss of Rs 8 crore due to fire

भदोही में खाक हुआ कॉटन मिल: पांच घंटे में दमकल की आठ गाड़ियों ने बुझाई आग, बिजली गुल; पानी भी खत्म

Fri, 18 Apr 2025 10:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 10:42 AM IST
सार

कार्पेट सिटी में एक कातल मिल में आग लगने की सूचना मिलते ही माैके पर अग्निशमन दस्ता पहुंच गया। पांच जिलों के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से 8 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Cotton mill destroyed in Bhadohi Loss of Rs 8 crore due to fire
आग लगने से करोड़ों की हुई क्षति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही कोतवाली के कार्पेट सिटी स्थित एक कातन मिल में रात दो बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से आठ करोड़ का नुकसान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए पांच जिलों की अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया था। चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा मिल जलकर खाक हो गया था।

विज्ञापन




भदोही निवासी अनिल जायसवाल की कार्पेट सिटी में एक्स्पो मार्ट के ठीक सामने कातन मिल है। हर दिन की तरह वे शाम को कामकाज निपटाकर घर चले गए। रात में कर्मचारी वहां करते हैं। 
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ से दो बजे मिल की मशीन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग पकड़ लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप से धारण कर लिया। काटन मिल के मालिक अनिल के अनुसार रात दो बजे उन्हें कंपनी के गार्ड ने फोनकर इसकी जानकारी। वे कंपनी से चार किमी दूर आवास पर रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कंपनी में लगी फायर हाईड्रेट से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाना लगा और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। कर्मचारी आग बुझाने में लगे थे। इस बीच लाइट कट गई और बचाव कार्य बाधित हो गया। हालांकि थोड़ी देर में फिर से लाइट आने पर आग बुझाया जाने लगा, तब तक पानी खत्म हो गया। 

हालांकि आसपास से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच जिले की अग्निशमन की तीन गाड़ियां पहुंच गई। कंपनी में बड़ी मात्रा में कातन होने के कारण आग तेजी से विकराल होता जा रहा था। इस बीच मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और जौनपुर से अग्निशमन को बुलाया गया। 

पांच जिलों की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन आग इतना विकराल था कि उसे पूरी तरह से काबू पाने में करीब चार से पांच घंटे लग गए। तब तक कंपनी में करीब साढ़े पांच करोड़ का तैयार माल, दो करोड़ की मशीन और मकान पूरी तरह से जलकर गए। पीड़ित ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। उनका करीब आठ करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed