{"_id":"5eef85728ebc3e4325012d25","slug":"correspondent-received-the-honor-of-corona-warrior-bhadohi-news-vns531436883","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष को मिला कोरोना योद्धा का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष को मिला कोरोना योद्धा का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। भारतीय दिव्यांग परिषद ट्रस्ट की ओर से रविवार को नगर पालिकाध्यक्ष गोपीगंज प्रह्लाद दास गुप्ता को खड़हट्टी मोहाल में आयोजित समारोह में कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
प्रह्लाद दास गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन करना ही प्रमुखता होगी। बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चार चरणों में लगे लॉकडाउन में गरीब, मजदूर, दिव्यांग, असहाय परिवारों को भोजन कराने से लेकर सहायता करने, नगर को सैनिटाइज कराने, साफ-सफाई, कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए किट उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर परिषद के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु साहू, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.केपी गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी सतीश गांधी, राष्ट्रीय सचिव विजय साहू, राष्ट्रीय संरक्षक घनश्याम गुप्ता, मनु साहू, राहुल बिंद आदि रहे।