फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Correct bad tube wells

खराब नलकूप सही कराएं, नाली की जाए दुरूस्त

Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Correct bad tube wells
ज्ञानपुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक में महीनों से खराब राजकीय नलकूप और उनकी टूटी नालियों को दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया। अक्सर नहरों के टूटने पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

सिंचाई बंधु समिति के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने राजकीय नलकूप संख्या 271 लठियां तृतीय की खराबी को दुरुस्त कराने के लिए विभाग से मांग की। फत्तूपुर के किसान जीत नारायण शुक्ला ने पंपिगसेट नाली से 60 मीटर पक्की नाली बनवाने की मांग की गई। इसके अलावा गड़ौरा रजवाहा के सर्विस रोड, गुआली से फत्तूपुर में 1500 मीटर और पिचरोड गुआली से बसवापुर तक कराने की बात की गई। इसी तरह नहर से गुजरे मार्गों की दशा बेहतर करने पर चर्चा की गई। नहरों की जमीन से अतिक्रमण हटवाए जाने, नहरें काटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और बंद पड़े नलकूपों को चलवाए जाने पर चर्चा की गई। कहा कि नहर की कुलाबों और टेल तक पानी पहुंचने के अलावा बिजली की समस्याओं का निराकरण कराया जाए। ताकि, किसानों को रबी की फसल में सिंचाई की किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संग किसानों की अनुदानित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसी तरह नहर विभाग, पंप कैनाल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed