फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Coronation of Corona Warriors

कोरोना योद्धाओं का नागरिक अभिनंदन

Sun, 19 Apr 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Coronation of Corona Warriors
भदोही जिले के नईबाजार में रविवार को पुलिस और सफाई कर्मियों को सम्मानित करते लोग। - फोटो : BHADOHI
नईबाजार। कोविड-19 महामारी के बीच समाज को सुरक्षा प्रदान कर रहे पुलिस जवानों और सफाई कर्मचारियों का रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर व नगर के प्रमुख कालीन निर्यातक वासिफ अंसारी ने सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाया और कहा कि आप समाज के सजग प्रहरी हैं। आप हैं तो समाज चैन से सो पाता है। बैंक आफ इंडिया शाखा के बाहर आयोजित कार्यक्रम में सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज समाज के वास्तविक हीरो ये सफाई कर्मी और पुलिस कर्मचारी हैं। ये वास्तविक सम्मान के अधिकारी हैं। इन्होंने अपनी परवाह न कर गत एक महीने से जिस तरह से सेवा दे रहे हैं वह काबिले तारीफ है। निर्यातक ने कहा कि जब सब घरों में लॉकडाउन हैं तब सफाई कर्मी हमारे इर्द-गिर्द साफ सफाई कर वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से शत प्रतिशत लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस मौके पर लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा की। उन्हें माला पहनाया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रामधर यादव पंचू ने लोगों को मास्क वितरित किए। सभासद परमानंद मौर्य, शमशुद्दीन अंसारी, वाजिद अली, कामता चौरसिया, नरेश सोनकर, नन्हें मिश्र, विमल जायसवाल, दीना सोनकर, नीतिन सेठ, मंटू गुप्ता, मयंक चौरसिया, अभय मिश्र, नासिर अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed