{"_id":"60b381488ebc3e0bfc10e940","slug":"corona-will-end-with-vaccination-bhadohi-news-vns5920422138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन से समाप्त होगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन से समाप्त होगा कोरोना
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर रविवार को तीनों एसडीएम ने तहसील एवं गांवों में बैठक कर वैक्सीनेशन को गति प्रदान करने का निर्देश दिया। कोटेदार, प्रधान, रोजगार सेवक और आंगनवाड़ी वर्कर को कहा कि लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीनेशन से कोरोना समाप्त होगा
भदोही तहसील में एसडीएम योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें कोटेदारों को वैक्सीनेशन अभियान में सहयोग करने को कहा गया। एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर, औराई आशीष कुमार मिश्र, तीनों तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्राम पंचायत में बैठक कर निगरानी समितियों का निरीक्षण किया। राजस्व स्टॉफ, प्रधान, कोटेदार, बीडीसी सदस्यों के साथ अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है या जो लोग किसी नकारात्मकता से ग्रसित हैं उनकी निराधार शंका का समाधान कैसे हो, उनको अच्छी तरह से समझाया गया।
लेखपाल, कोटेदार, प्रधान, रोजगार सेवक, आशा, आंगनवाड़ी आदि को प्रशिक्षण देकर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। सभी अधिकारी, चिकित्सक, नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, बीसीसी, लेखपाल, रोजगार सेवक, आशा, आंगनवाड़ी आदि क्षेत्र में जाकर लोगों को टीकाकरण के लाभों के बारे में न सिर्फ बताएं बल्कि उनका वैक्सीनेशन भी करवाएं। कोरोना जैसी महामारी को समाप्त करने के लिए टीकाकरण जरूरी है।