फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cooperative societies empty, DAP crisis

Bhadohi News: सहकारी समितियां खाली, डीएपी का संकट

Tue, 27 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cooperative societies empty, DAP crisis
ज्ञानपुर। मानसूनी बारिश के साथ धान की रोपाई भी शुरू हो गई है। एक सप्ताह में इसमें तेजी आने आएगी, लेकिन समितियों में डीएपी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एक हजार एमटी के सापेक्ष इस समय मात्र 99 एमटी डीएपी मौजूद है। ऐसे में समय रहते खाद का प्रबंध नहीं किया गया तो आने वाले समय में मारामारी तय है। खरीफ और रबी के सीजन में डीएपी की मांग बढ़ जाती है। रबी के सापेक्ष खरीफ सीजन में एक चौथाई डीएपी लगती है, लेकिन उसकी भी भरपाई नहीं हो पा रही है। जिले में 52 सहकारी समितियां संचालित हैं, जिनमें से 39 समितियों में डीएपी नहीं है। इससे धान की रोपाई में जुटे किसानों को बाजार से महंगे दामों में डीएपी खरीदनी पड़ रही है। अगर समय रहते सहकारिता विभाग डीएपी की आपूर्ति नहीं करता तो समितियों में मारामारी की नौबत आएगी। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में खरीफ के सीजन में एक हजार एमटी डीएपी की जरूरत है, लेकिन समितियों में सिर्फ 99 एमटी का स्टाक उपलब्ध है। भिदिउरा गांव के किसान छबीले पाठक, सुरेंद्र पाठक ने कहा कि किसानों को सुविधाएं देने का दावा तो किया जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने न तो डीएपी मिलती है और न जरूरी दवाएं। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 600 एमटी डीएपी की मांग की गई है। एक सप्ताह से 10 दिन में आपूर्ति हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएपी आते ही समितियों पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed