फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Contract lineman dies due to current

करंट से संविदा लाइनमैन की मौत

Thu, 25 Jun 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies due to current
घोसिया के राजापुर में रोते-बिलखते मृतक जोगेश बिंद के परिजन। - फोटो : BHADOHI
औराई/घोसिया। विद्युत उपकेंद्र घोसिया पर तैनात संविदा लाइनमैन योगेश कुमार बिंद (30) पुत्र रामबली बिंद निवासी वार्ड नंबर चार राजापुर-घोसिया की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने शव को उपकेंद्र के पास रखकर मुआवजे की मांग की। जेई मनीष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रामजी यादव ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर उपकेंद्र के एसएसओ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

योगेश बेसिल कंपनी की ओर से बतौर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था और बुधवार की रात फस्ट फीडर का शटडाउन लेकर सेकेंड फीडर पर आई खराबी दूर कर रहा था। उसी समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन शव को उपकेंद्र पर रख मुआवजा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि जब उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को यह पता था कि शटडाउन है तो एसएसओ संदीप सरोज, एसएचओ राजू श्रीवास्तव, राकेश कुमार, रामशृंगार ने जानबूझ कर आपूर्ति चालू कर दी। इससे उनके पुत्र की मौत हो गई। चर्चा रही कि मृतक उपकेंद्र के निर्माण से ही देखभाल करते हुए काम पाया था और पूर्व में आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दरी की बुनाई कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

मृतक तीन बच्चों का पिता भी बताया गया है, जो अभी नाबालिग हैं। मौत से पत्नी गुड्डी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। जेई मनीष कुमार सिंह का कहना रहा कि शटडाउन के बाद भी लाइन चालू करने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बेसिल कंपनी के कोऑर्डिनेटर शाश्वत ओझा ने कहा कि मृतक ने एक मई से काम की जिम्मेदारी संभाली थी। इंश्योरेंस के तहत परिवार को लगभग पांच लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed