फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction work was found closed, DM reprimanded the contractors

Bhadohi News: बंद मिला निर्माण कार्य, डीएम ने ठेकेदारों को फटकारा

Thu, 05 Dec 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Construction work was found closed, DM reprimanded the contractors

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पिपरिश का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काम बंद मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को फटकार लगाई। चेताया कि काम को समय से पूरा करने के लिए निर्माण कार्य तेज गति से कराया जाएगा।
जिले में अभोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीते 14 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ था। निर्माण कार्य में धांधली के बाद कार्यदायी संस्था काम अधूरा छोड़कर फरार हो गई थी। हालांकि बाद में शासन की ओर से ढाई करोड़ रुपये जारी कर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इसी तरह राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज भी कई वर्षों से अधूरा है। इसके लिए छह करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इन दोनों का निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बृहस्पतिवार को दोनों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में मानकों का ध्यान रखते हुए तय समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। इसलिए इसके निर्माण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed