फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of platforms at three stations with Rs 7 crores, will provide convenience

Bhadohi News: तीन स्टेशनों पर सात करोड़ से प्लेटफॉर्म का निर्माण, मिलेगी सहूलियत

Fri, 14 Jun 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of platforms at three stations with Rs 7 crores, will provide convenience
दुर्गागंज। उत्तर रेलवे के वाराणसी-जंघई रेल रूट पर मौजूद रेलवे स्टेशनों के दिन बदलने वाले हैं। रेलवे की तरफ से सौंदर्यीकरण के साथ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्मों का निर्माण कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने के साथ अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भदोही-जंघई के मध्य स्थित प्लेटफॉर्मों के निर्माण को लेकर सात करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं। जिसके तहत भदोही-जंघई के बीच तीन रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों हो रहे विकास कार्यों में तेजी आ गई है। कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर रंधीर यादव ने ने बताया कि मौजूदा समय में मोढ़, सुरियावां और सरायकंसराय रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण के तहत विकास कार्य चल रहा है। जिसके तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म को मिट्टी डालकर ऊंचा किया जा रहा है और यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर इंटर लॉकिंग व कैंपिंग का भी कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया कि निर्माण कार्य के लिए सात करोड़ स्वीकृत किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed