फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of Dhaurahara bridge completed, work of demolishing part of the old bridge started.

Bhadohi News: धौरहरा पुल का निर्माण पूरा, पुराने पुल के हिस्से को ढहाने का काम शुरू

Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of Dhaurahara bridge completed, work of demolishing part of the old bridge started.
भदोही। मिर्जापुर-भदोही-जौनपुर एनएच 135ए के फोर लेन हाईवे के धौरहरा पुल पर नए डबल लेन पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके बाद इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है। एनएचआई की कार्यदायी संस्था अब पुल के पश्चिम में दूसरे डबल लेन पुल के निर्माण के लिए मौजूदा पुल को ढहाने का काम शुरू कर दी है। फोर लेन हाईवे का काम पूरा होते ही भदोही से मिर्जापुर और भदोही से जौनपुर, अंबेडकर नगर और अयोध्या आने-जाने में वाहन स्वामियों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर-भदोही-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए के लगभग 38 किमी तक की सड़क के चौड़ीकरण पर 395.62 करोड़ की लागत आएगी। मौजूदा धौरहरा सिंगल लेन पुल का निर्माण शहर के प्रमुख समाजसेवी हकीम जंगीलाल ने वर्ष 1932 में कराया था। बाद में सड़क डबल लेन तो बनी, लेकिन तब भी सिंगल लेन पुल से ही काम चलाया जा रहा था। पुल के ध्वस्त होने वाला हिस्सा वर्ष 1922 में बना था। मिर्जापुर से अयोध्या वाया भदोही और जौनपुर नेशनल हाईवे 135ए फोर लेन मार्ग निर्माण में धौरहरा पुल को फोर लेन के प्रस्ताव देने के बाद दो लेन का पुल बन चुका है। अब उसी के बगल में नए डबल लेन पुल बनाने की जोर शोर से तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में वाराणसी से मछलीशहर वाया भदोही फोर लेन सड़क एनएच 135ए को चीरते हुए निकलेगी। जिले में 731बी का निर्माण भी इन दिनों तेज गति से चल रहा है। इससे आने वाले दिनों में वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर और मछलीशहर को भी आवागमन काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

निर्माणाधीन राजमार्ग के धौरहरा में दो लेन का पुल बनाकर आवागमन शुरू कर दिया गया है। अब उसी के बगल में दूसरे डबल लेन पुल के निर्माण के लिए पुराना पुल ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मृत्युंजय सिंह, एक्सईएन, एनएचआई, 135ए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed