फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen demonstrated against Hathras incident

हाथरस की घटना के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against Hathras incident
जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। प्रदेश में गरीब-मजदूर बेटियों के साथ बढ़ रही अत्याचार, दुष्कर्म, गैंगरेप, हत्या जैसी घटनाओं के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा। कहा महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाएं।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी उज्ज्वला शुक्ला के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में एकजुट पार्टीजनों ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार में सत्ता की कमान संभाली है, तब से अब तक हर जिलों में महिलाओं के साथ घृणित घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। सत्ताधारियों के संरक्षण में बढ़ रहे अपराध पर न सरकार अंकुश लगा पा रही है न अपराधियों पर। पुलिस चौकी से लेकर थाना, कोतवाली में भी अपराधियों का बोलबाला होने से न्याय मिल पाना असंभव हो चुका है। भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, कौशांबी, आजमगढ़, बलिया, प्रतापगढ़, शंकरगढ़, हाथरस में हो चुकी घटनाएं इस बात को बल दे रही हैं कि शासन की बागडोर संभाल रहे जिम्मेदारों को इससे कोई लेना-देना नहीं है। गत दिनों भदोही के कलातुलसी गांव निवासी किशोरी के मामले में भी अब तक जिले की पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। तब तक हाथरस, आजमगढ़ में भी अपराधियों ने घटनाओं को अंजाम दे दिया। बेटियों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कार्यकर्ता लड़ाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, उपाध्यक्ष राजेश दूबे, सुरेशचंद मिश्रा, राजेंद्र दुबे राजन, सिद्धार्थ मिश्रा, माबूद खान, राकेश मौर्य, वसीम अंसारी, नाजिम अली, जफर खान, काशीनाथ, सुमित सिंह, इलियास अहमद, अनिल कुमार पांडेय रमेश बिंद, त्रिलोकी बिंद, राजेश्वर दुबे, संतोष बघेल, संजय जायसवाल, शकीला बानो, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, रौनक चतुर्वेदी, इरफान परवेज, रियाज, राजेश पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed