फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen burnt effigy of Union Finance Minister

कांग्रेसजनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री का फूंका पुतला

Wed, 02 Feb 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Union Finance Minister
ज्ञानपुर के गिरधरपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिरधरपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला फूंककर उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगने की आवाज उठाई। चेतावनी दी गई कि सदन में बैठकर कोई जिम्मेदार मंत्री स्वतंत्र भारत की जनता का अपमान नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश की जनता पर अपमानजनक टिप्पणी करना केंद्र सरकार के लिए घातक साबित होगा। जिलाध्यक्ष राजन दुबे के नेतृत्व में एकजुट कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2022 के आम बजट में वित्त मंत्री गरीबों, मजदूरों, किसानों के हित में कदम न उठाकर यह बात कहना कि उत्तर प्रदेश की जनता ना समझ है और कब और कहां क्या बोल देंगी। सदन में बैठने वालों को अभी तक यह पता ही नहीं है कि उत्तर प्रदेश की रणनीति पूरे देश की राजनीति पर भारी है। बजट में कारपोरेट घरानों को महत्व देकर महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध को रोकने में जनप्रतिनिधि एक वर्ग की पार्टी के इशारे पर आम जनता का अपमान करना कहीं से उचित नहीं है। इसके लिए टिप्पणी करने वाले सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर पुनरावृत्ति से बच सकते हैं अन्यथा नहीं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नाजिम अली के साथ युवाओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर संगीता तिवारी, उर्मिला देवी, अंजू, पूनम, रत्नेश सिंह, धीरज कुमार, करन मौर्य, सुरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed