{"_id":"67616fd194856ba5380544cc","slug":"congress-leaders-under-house-arrest-in-purvanchal-police-on-alert-at-congress-leaders-houses-in-bhadohi-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस अरेस्ट : भदोही में कांग्रेसियों के घर पर पुलिस मुस्तैद, 18 को विधानसभा घेरकर विरोध का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस अरेस्ट : भदोही में कांग्रेसियों के घर पर पुलिस मुस्तैद, 18 को विधानसभा घेरकर विरोध का ऐलान
Tue, 17 Dec 2024 06:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 17 Dec 2024 06:04 PM IST
सार
18 दिसंबर को कांग्रेस के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद पुलिस एक्शन में है और हर जिले में कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है भदोही में कांग्रेस के नेताओं के घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को देखते हुए मंगलवार को कांग्रेसियों के आवास पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया। कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का प्रयास हुआ, लेकिन कई नेता पहले ही घर छोड़ चुके थे। ऐसे में पुलिस केवल हाथ मलती रह गयी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव का आवाह्रन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने वाले थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि जिले से करीब 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाने का प्लान था, लेकिन सोमवार को वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक नदीम जावेद के निर्देश के बाद करीब 30 से 40 कार्यकर्ता सोमवार को ही लखनऊ के लिए निकल गए।
विज्ञापन
इधर मंगलवार की सुबह से ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के आवास पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया। सुरियावां स्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम अंसारी, सिंहपुर, ज्ञानपुर स्थित जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन और प्रदेश महासचिव नाजिम अली समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के आवास पर पुलिस टीम तैनात कर दी गयी है।
विज्ञापन
हालांकि ये नेता पहले ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र दुबे राजन ने बताया कि यह सरकार विफलताओं की सरकार है। किसान, छात्रों, युवाओं, महिलाओं के अधिकारों के मुद्दों कांग्रेस इनको घेरने का कार्य करेगी।