{"_id":"60bcd6838ebc3e3ba2068531","slug":"congress-committee-got-2300-home-isolation-treatment-kits-bhadohi-news-vns593303459","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कमेटी को मिला 2300 होम आईसोलेशन उपचार किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कमेटी को मिला 2300 होम आईसोलेशन उपचार किट
गोपीगंज में होम आईसोलेशन उपचार किट को दिखाते कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र निषाद।
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
लालानगर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर से जनसामान्य को स्वस्थ रखने के लिए उ.प्र. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को 2300 होम आईसोलेशन उपचार किट जिला कमेटी को उपलब्ध कराया। गोपीगंज नगर स्थित अमानत पैलेस में जिला इकाई की संपन्न हुए सामूहिक पत्रकार वार्ता में उपस्थित होकर प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि सोमवार से ब्लॉक अध्यक्षों के साथ चिकित्सकीय परामर्श लेकर जरुरत मंद परिवारों में किट का वितरण होगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया कि 2020 के प्रथम लहर में दूरगामी असर के कारण जिले में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा था बावजूद इसके लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गई। 2021 के दूसरे लहर में महामारी ने जब अपना असली रुप दिखाया तो हजारों की संख्या में गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगार परिवार मौत की भेंट चढ़ गए। इसका एकमात्र कारण है कि विभागीय भ्रष्टाचार के चलते सरकार के फरमान को अधिकारी-कर्मचारी हल्के में लेकर कभी आक्सीजन की कालाबाजारी में व्यस्त रहे तो कभी सरकारी और निजी स्तर पर कोविड अस्पतालों की स्थापना करने में समय गवां दिया। जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि कांग्रेस कमेटी की ओर से उठाए गए कदम को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाना पदाधिकारियों का मूल कर्तव्य है। इस मौके पर राजेश दुबे, सिद्धार्थ मिश्रा, विजय गौतम, सुरेश मिश्र, सुमित सिंह, अमृतलाल बिंद, राजेंद्र मौर्या, करमचंद, स्वालेह अंसारी, शशांक तिवारी, अशोक मिश्रा, अजय पांडेय, परवेज हाशमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।