{"_id":"64f387ba2a41156ea90c614a","slug":"concrete-bridge-should-be-built-on-sitamarhi-ganga-ghat-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-2706-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीतामढ़ी गंगा घाट पर बनाया जाए पक्का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीतामढ़ी गंगा घाट पर बनाया जाए पक्का पुल
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जनपद के प्रमुख धार्मिक, पौराणिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में गंगा नदी पर पक्का पुल निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। पक्का पुल निर्माण के लिए शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत शंखनाद हुआ। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से धार्मिक पर्यटनस्थल सीतामढ़ी में पक्का पुल की निर्माण कर पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाया जाए।
जिले में रामपुर, सीतामढ़ी और डेंगुरपुर में पक्का पुल के निर्माण की मांग समस-समय पर उठती रहती है। हर साल इन जगहों पर गंगा नदी में पीपा पुल का निर्माण भी होता है, मानसून सीजन आते ही हटा लिया जाता है। अब एक बार फिर से स्थानीय लोगों ने पक्के पुल की मांग को तेज कर दी है। लोगों का मानना है कि जिले का एक मात्र धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसलिए इस तीर्थ क्षेत्र में गंगा पर पक्का पुल बनाए जाने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पुल निर्माण से मिर्जापुर, मध्यप्रदेश, प्रयागराज के कई क्षेत्र जुड़ जाएंगे। जिससे जनपद के विकास को गति मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- --
प्रतिक्रिया:
सीतामढ़ी मिश्रपुर गंगा घाट पर गंगा का पाट बहुत कम जिससे पुल निर्माण की लागत कम होगी। साथ ही सीतामढ़ी और मिश्रपुर की ओर अच्छी सड़क है। इस पुल से दो राष्ट्रीय राजमार्ग और भदोही, मिर्जापुर लोकसभा आपस मे जुड़ जाएगा।-- राहुल दूबे बारीपुर समाजसेवी
विज्ञापन
सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का चतुर्दिक विकास करा रही है, ऐसे में सीतामढ़ी गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण से सीतामढ़ी और विंध्याचल धाम के कॉरिडोर का मार्ग प्रसस्त होगा। सीतामढ़ी में पक्का पुल बनना जरूरी है।-- कैलाश चंद्र -प्रबंधक सीता समाहित स्थल मंदिर।
जिले में गंगा पर एक भी पक्का पुल नहीं है। सीतामढ़ी में पक्का पुल बनने से भदोही और मिर्जापुर के लोगों को सहूलियत होगी। सीतामढ़ी के विकास को नया आयाम मिलेगा। पक्का पुल बनना चाहिए। - पं.हरिप्रसाद मिश्र महंत महर्षि वाल्मीकि आश्रम
सीतामढ़ी मिश्रपुर गंगा पर पक्का पुल आवश्यक है। मिर्जापुर के जिगना में रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर भी बना हुआ है। दोनों घाटों के बीच गंगा का पाट भी कम है। सीतामढ़ी में पक्का पुल निर्माण पर काफी कम खर्च आएगा। - श्यामबहादुर सिंह पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष भदोही
विज्ञापन
जिले में रामपुर, सीतामढ़ी और डेंगुरपुर में पक्का पुल के निर्माण की मांग समस-समय पर उठती रहती है। हर साल इन जगहों पर गंगा नदी में पीपा पुल का निर्माण भी होता है, मानसून सीजन आते ही हटा लिया जाता है। अब एक बार फिर से स्थानीय लोगों ने पक्के पुल की मांग को तेज कर दी है। लोगों का मानना है कि जिले का एक मात्र धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसलिए इस तीर्थ क्षेत्र में गंगा पर पक्का पुल बनाए जाने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पुल निर्माण से मिर्जापुर, मध्यप्रदेश, प्रयागराज के कई क्षेत्र जुड़ जाएंगे। जिससे जनपद के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतिक्रिया:
सीतामढ़ी मिश्रपुर गंगा घाट पर गंगा का पाट बहुत कम जिससे पुल निर्माण की लागत कम होगी। साथ ही सीतामढ़ी और मिश्रपुर की ओर अच्छी सड़क है। इस पुल से दो राष्ट्रीय राजमार्ग और भदोही, मिर्जापुर लोकसभा आपस मे जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का चतुर्दिक विकास करा रही है, ऐसे में सीतामढ़ी गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण से सीतामढ़ी और विंध्याचल धाम के कॉरिडोर का मार्ग प्रसस्त होगा। सीतामढ़ी में पक्का पुल बनना जरूरी है।