फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Concrete bridge pier on the river has been approved to Rampur

रामपुर गंगा घाट पर पक्के पुल की स्वीकृति मिली

Sun, 11 Sep 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 11 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित रामपुर गंगा घाट पर पक्के पुल का निर्माण अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। करीब छह माह पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन प्रशासनिक अमले की ओर से ध्यान न देने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के पत्र पर शासन ने पक्के पुल को स्वीकृति दे दी है। 10 अक्टूबर को पुल निर्माण के लिए शिलान्यास होगा। 
विज्ञापन

भदोही को मिर्जापुर और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले रामपुर पीपा पुल पर वैसे तो दोपहिया, चार पहिया, साइकल सवार लोग आते-जाते हैं, लेकिन बारिश के समय पानी अधिक होने से पीपा पुल बंद हो जाता है। साल में करीब छह से सात महीने ही पीपा पुल चलता है। पीपा पुल बंद होने से लोगों को मिर्जापुर जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। आठ फरवरी 2015 को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रामपुर गंगा घाट पर पक्के पुल की घोषणा की थी, लेकिन अफसरों की उदासीनता से पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका। आठ सितंबर को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने घोषणा की याद दिलाते हुए लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखा। पत्र भेजने के दो दिन बाद ही प्रमुख सचिव लोक निर्माण ने पुल की स्वीकृति प्रदान करते हुए 10 अक्टूबर को शिलान्यास करने का आदेश जारी कर दिया। पुल निर्माण होने से मिर्जापुर और भदोही जिले की दूरी 25 से 30 किमी से घटकर मात्र सात किमी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed